लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धनी (निन्)  : पुं० [सं० धन+इनि] १. जिसके पास धन हो। धनवान्। मालदार। दौलतमंद। २. मालिक। स्वामी। ३. वह जो किसी चीज का मालिक हो अथवा उसे अपनी समझकर उसकी देख-रेख करता हो। पद—धनी-धोरी=मालिक और रक्षक। जैसे—जान पड़ता है कि इस मकान का कोई धनी-धोरी ही नहीं है। धनी सिर जोखिम=दे० ‘जोखिम’ के अंतर्गत ‘जोखिम धनी सिर’। बात का धनी=अपनी कही हुई बात या दिए हुए वचन पर दृढ़ रहनेवाला। ५. स्त्री का पति। शौहर। ६. वह जो किसी प्रकार के कौशल, गुण आदि में बहुत श्रेष्ठ हो। जैसे—तलवार का धनी=तलवार चलाने में बहुत कुशल। बात का धनी=अपनी बात या वचन का पक्का और पूरी तरह से पालन करनेवाला। स्त्री० [सं० धन+अच्—ङीष्] १. पत्नी। वधू। २. स्नेह-पात्री युवती। प्रेमिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ